⭕ history ⭕

 ⭕ history  ⭕ प्रश्‍न 1- शुल्‍ब सूत्र किस विषय से सम्‍बन्धित है। उत्‍तर - ज्‍यामिति से । प्रश्‍न 2- असतो मा सद्गमय कहॉ से लिया गया है। उत्‍तर - ऋग्‍वेद से । प्रश्‍न 3- आर्य बाहर से आकर सर्वप्रथम कहॉ बसे थे । उत्‍तर - पंजाब में । प्रश्‍न 4- ऋग्‍वेद का कौन सा मंडल पूर्णत: सोम को समर्पित है। उत्‍तर - नौवॉ मंडल । प्रश्‍न 5- प्रसिद्ध गायत्री मंत्र किस पुस्‍तक में है। उत्‍तर - ऋग्‍वेद में । प्रश्‍न 6- प्राचीन भारत में निंक के नाम से किसे जाना जाता है। उत्‍तर - स्‍वर्ण आभूषणों को । प्रश्‍न 7- योग दर्शन का प्रतिपादन किसने किया । उत्‍तर - पतंजति ने । प्रश्‍न 8- उपनिषद किस पर आधारित है। उत्‍तर - दर्शन पर । प्रश्‍न 9- महाभारत का दूसरा नाम क्‍या है। उत्‍तर - जयसंहिता । प्रश्‍न 10- विश्‍व का सबसे बडा महाकाव्‍य कौन सा है। उत्‍तर - महाभारत । प्रश्‍न 11- बौद्धों की रामायण किस ग्रन्‍थ को कहा है। उत्‍तर - बुद्धचरित । प्रश्‍न 12- बुद्धचरित की रचना किसने की । उत्‍तर - अश्‍वघोष ने । प्रश्‍न 13- महाविभाष शास्‍त्र के रचियता कौन है। उत्‍तर - वसुमित्र । प्रश्‍न 14- कौन सी बौद्ध रचना गीता के समान पवित्...

3 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

 3 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉


1657 – फ्रांसीसी सैनिकों ने मैड्रिड पर कब्जा किया।

1735 - फ्रांस और छठे कैरल सम्राट ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1831- मैसूर (अब मैसुरु) पर ब्रिटेन ने कब्जा किया।

1863 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने अमेरिका में 'थैंक्स गिविंग डे' मनाए जाने की घोषणा की।

1866 – इटली और ऑस्ट्रिया साम्राज्य के प्रतिनिधियों के बीच वियना समझौते पर हस्ताक्षर हुए। जिसके आधार पर ऑस्ट्रिया ने वेंनसी राज्य को इटली के हवाले कर दिया।

1880 - पहले मराठी संगीत नाटक ‘संगीत शाकुन्ताल’ का पुणे में मंचन किया गया।

1915 - नेवादा के प्लेजेंट वैली में 7.8 रिक्टर पैमाने का भूकंप आया।

1932 - इराक यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र हुआ।

1977 - पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

1978 - कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहला और दुनिया के दूसरे टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ।

1984 - भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन हिमसागर एक्सप्रेस कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना की गयी।

1990 – 45 वर्षों के बाद पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के एक होने की औपचारिक रुप से घोषणा की गई।

1992 - गीत सेठी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप जीता।

1994 - भारत ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए औपचारिक रूप से अपना दावा पेश किया।

1995 - चीन एवं इंग्लैंड के बीच हांगकांग के सुगम हस्तांतरण पर सहमति।

1999 - आण्विक पदार्थों के आवागमन और आण्विक दुर्घटनाओं को रोकने हेतु सं.रा. अमेरिका तथा रूस ने संयुक्त संकट केन्द्र की स्थापना की।

2002 - नोबेल शान्ति पुरस्कार को प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर को संयुक्त रूप से देने की सिफ़ारिश की गई।

2003 - पाकिस्तान ने हल्फ-III मिसाइल का परीक्षण किया।

2004 - लश्कर-ए-तैयबा का राजनीतिक संगठन दो हिस्सों में बंटा।

2006 - संयुक्त राष्ट्र संघ के नये महासचिव दक्षिण कोरिया के बान की मून होंगे।

2008 – टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा ने सिंगूर से नैनो कार परियोजना हटाने की (अन्यत्र ले जाने की )घोषणा की।

2013 - इतालवी द्वीप लात्पेदुसा के पास एक नाव के डूब जाने से करीब 134 लोगों की मौत हो गई।

2019 - भारत और कज़ाखस्‍तान के बीच चौथा वार्षिक सैन्‍य अभ्‍यास कजि़न्‍द-2019 उत्‍तराखंड के पिथौरागढ़ में शुरू हुआ।

2019 - संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पहले अंतरिक्ष यात्री हाजा अलमंसूरी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आइएसएस) से पृथ्वी पर सकुशल लौट आए।

2019 - ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड स्थित दुनिया की सबसे बड़ी मूंगा चट्टानें ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ के एक छोटे से द्वीप पर वैज्ञानिकों ने सबसे जहरीले फफूंद का पता लगाया।


3 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉


1890 - लक्ष्मी नारायण साहू- उड़ीसा के समाजसेवी और सार्वजनिक कार्यकर्ता रहे।

1928 - अमृतलाल बेगड़ - प्रसिद्ध साहित्यकार, चित्रकार और नर्मदा प्रेमी थे।

1949 - जे. पी. दत्ता- भारतीय फ़िल्म निर्देशक ।

1953 - दीपक मिश्रा - भारत के 45वें मुख्य न्यायाधीश ।


3 अक्टूबर को हुए निधन👉


1923 - कादम्बिनी गांगुली - भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन ।

1953 - अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर - प्रसिद्ध न्यायविद, अधिवक्ता और शिक्षाशास्त्री थे।

2007 - एम.एन. विजयन- भारतीय लेखक ।

2019 - अमेरिकी-ऑस्ट्रियन फिल्म निर्माता हॉलीवुड टाइकून एरिक प्लेसको का निधन हो गया।


3 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉


🔅 श्री नमिनाथ भगवान गर्भ कल्याणक (जैन , आश्विन कृष्ण द्वितीया )।

🔅 विश्व प्रकृति दिवस ।

🔅 जर्मन एकीकरण दिवस।


कृपया ध्यान दें जी👉

    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻

Comments

Popular posts from this blog

भारत की मृदा,INDIAN SOIL

भारत के राष्ट्रीय चिन्ह

फलों एवं सब्जियों के वैज्ञानिक नाम