⭕ history ⭕

 ⭕ history  ⭕ प्रश्‍न 1- शुल्‍ब सूत्र किस विषय से सम्‍बन्धित है। उत्‍तर - ज्‍यामिति से । प्रश्‍न 2- असतो मा सद्गमय कहॉ से लिया गया है। उत्‍तर - ऋग्‍वेद से । प्रश्‍न 3- आर्य बाहर से आकर सर्वप्रथम कहॉ बसे थे । उत्‍तर - पंजाब में । प्रश्‍न 4- ऋग्‍वेद का कौन सा मंडल पूर्णत: सोम को समर्पित है। उत्‍तर - नौवॉ मंडल । प्रश्‍न 5- प्रसिद्ध गायत्री मंत्र किस पुस्‍तक में है। उत्‍तर - ऋग्‍वेद में । प्रश्‍न 6- प्राचीन भारत में निंक के नाम से किसे जाना जाता है। उत्‍तर - स्‍वर्ण आभूषणों को । प्रश्‍न 7- योग दर्शन का प्रतिपादन किसने किया । उत्‍तर - पतंजति ने । प्रश्‍न 8- उपनिषद किस पर आधारित है। उत्‍तर - दर्शन पर । प्रश्‍न 9- महाभारत का दूसरा नाम क्‍या है। उत्‍तर - जयसंहिता । प्रश्‍न 10- विश्‍व का सबसे बडा महाकाव्‍य कौन सा है। उत्‍तर - महाभारत । प्रश्‍न 11- बौद्धों की रामायण किस ग्रन्‍थ को कहा है। उत्‍तर - बुद्धचरित । प्रश्‍न 12- बुद्धचरित की रचना किसने की । उत्‍तर - अश्‍वघोष ने । प्रश्‍न 13- महाविभाष शास्‍त्र के रचियता कौन है। उत्‍तर - वसुमित्र । प्रश्‍न 14- कौन सी बौद्ध रचना गीता के समान पवित्...

2 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

 2 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉


1492 - ब्रिटेन के किंग हेनरी सप्तम ने फ्रांस पर आक्रमण किया।

1895 – उत्तरी अमेरिका के एक समाचार पत्र में पहला कार्टून स्ट्रिप प्रकाशित हुआ।

1924 - राष्ट्रसंघ को शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से लाया गया जेनेवा प्रस्ताव 1924 महासभा द्वारा स्वीकृत हुआ किंतु बाद में उसकी पुष्टि नहीं हुई।

1941 – नाज़ी जर्मनी के नेता एडोल्फ हिटलर ने पूर्व सोवियत संघ पर दोबारा सैनिक आक्रमण का आदेश दिया।

1951 - श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की।

1952 - सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरूआत हुई।

1961 - बम्बई (अब मुंबई) में शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया का गठन हुआ।

1971 - तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने गांधी सदन के नाम से प्रसिद्ध बिड़ला हाउस देश को समर्पित किया। यहीं पर महात्मा गांधी की हत्या हुई थी।

1982 - तेहरान में बम विस्फोट से 60 मरे, 700 घायल हुए।

1985 - दहेज निषेधाज्ञा संशोधन अधिनियम अस्तित्व में आया।

1988 - तमिलनाडु में मंडपम और पम्बन के बीच समुद्र के ऊपर सबसे लंबा पुल खोला गया।

1988 - कोरिया के सिओल में 24वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ ।

1994 – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कराची के पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने दसवें विकेट की रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर एक विकेट से रोमांचक जीत हासिल की।

2000 - रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन भारत की चार दिवसीय यात्रा दिल्ली पहुँचे।

2001 - 19 देशों के संगठन नाटो ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमले के लिए हरी झंडी दी।

2003 - हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर मैडगेसे भारत की यात्रा पर आये।

2004 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कांगों में 5900 सैनिक भेजने का प्रस्ताव मंजूर किया।

2006 - दक्षिण अफ़्रीका ने परमाणु ईधन आपूर्ति मामले पर भारत को समर्थन देने का फैसला किया।

2007 - उत्तर व दक्षिण कोरिया के बीच दूसरी शिखर बैठक सम्पन्न हुई।

2012 - नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 20 छात्रों की हत्या की।

2019 - फलस्‍तीन ने महात्‍मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर उनकी विरासत और आदर्शों के सम्‍मान में स्‍मारक डाक टिकट जारी किया।

2019 - अमरीका ने बंधुआ मजदूरों से माल उत्‍पादित कराने वाले पांच संदिग्‍ध देशों से आयात रोक लगाई।

2019  - गुमला जिले सिसई प्रखंड में स्थित नवरत्नगढ़ किला व मंदिर समूह को भारत सरकार ने राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया।


2 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉


1869 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म हुआ। आज का दिन को भारत समेत संपूर्ण विश्व में अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1898 - प्रजापति मिश्र - बिहार के प्रमुख गाँधीवादी रचनात्मक कार्यकर्ता और स्वतंत्रता सेनानी ।

1901 - गोकुल लाल असावा - देश की स्वतंत्रता के लिए योगदान करने वाले क्रांतिकारियों में से एक थे।

1904 – भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्‍म हुआ।

1924 - तपन सिन्हा - प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक ।

1933 - शंकर शेष - हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार तथा सिनेमा कथा लेखक थे।

1942 - आशा पारेख - प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री ।

1974 - प्रीतम सिवाच - भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान।

1979 - हंगपन दादा - 'अशोक चक्र' से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक थे।


2 अक्टूबर को हुए निधन👉


1906 – प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार राजा रवि वर्मा का निधन हुआ।

1964 - राजकुमारी अमृत कौर - भारत की एक प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता ।

1975 - के. कामराज - भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री।

1982 - सी. डी. देशमुख, ब्रिटिश शासन के अधीन आई.सी.एस. अधिकारी और स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री ।

 

2 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉


🔅 श्री लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती ।

🔅 श्री महात्मा गांधी जयन्ती (स्वच्छता दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस)।

🔅 श्री के. कामराज स्मृति दिवस।

🔅 World Farm Animals Day / वन्य जीव सप्ताह (02 से 08 अक्टूबर )।


कृपया ध्यान दें जी👉

    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

Comments

Popular posts from this blog

भारत की मृदा,INDIAN SOIL

भारत के राष्ट्रीय चिन्ह

फलों एवं सब्जियों के वैज्ञानिक नाम